दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात (Gujarat) प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia) की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उठे विवाद का शुक्रवार को बचाव किया। उन्होंने BJP नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे साल भर देश का अपमान करते रहते हैं और जिसे चाहते हैं उसे गाली देते हैं।
