Get App

Gujarat Adhiveshan: भूपेंद्र पटेल ही बनेंगे मुख्यमंत्री, गुजरात चुनाव में टिकट कटौती पर बोले अमित शाह- हर बार बदलते हैं 30% चेहरे

Gujarat Adhiveshan: गुजरात में विधायकों के टिकट काटे जाने पर अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि हर बार 30 फीसदी के आसपास चेहरे बदलते हैं। कभी एक चेहरा हमेशा नहीं रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2022 पर 9:22 PM
Gujarat Adhiveshan: भूपेंद्र पटेल ही बनेंगे मुख्यमंत्री, गुजरात चुनाव में टिकट कटौती पर बोले अमित शाह- हर बार बदलते हैं 30% चेहरे
Gujarat Adhiveshan: अमित शाह ने कहा कि भूपेंद्र पटेल ही बनेंगे मुख्यमंत्री

Gujarat Adhiveshan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि गुजरात चुनाव (Gujarat Elections 2022) में बीजेपी की सरकार बनेगी और भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ही मुख्यमंत्री होंगे। News18 इंडिया के खास प्रोग्राम ‘गुजरात अधिवेशन’ (Gujarat Adhiveshan) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं।

गुजरात में विधायकों के टिकट काटे जाने पर उन्‍होंने कहा कि हर बार 30 फीसदी के आसपास चेहरे बदलते हैं। कभी एक चेहरा हमेशा नहीं रहा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम रिकॉर्ड तोड़ने की राजनीति नहीं करते, हम गुजरात की जनता की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने यहां क़ानून व्यवस्था की अभेद दीवार खड़ी की है। गुजरात ने कभी किसी तीसरी पार्टी को स्वीकार ही नहीं किया है।

उन्‍होंने कहा कि गुजरात चुनाव हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे और बीजेपी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गुजरात बीजेपी एकजुट है, पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है। गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें