Gujarat Adhiveshan: 'किसी का जीवन स्तर उठाना रेवड़ी बांटना नहीं', चुनावी वादों पर बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Gujarat Adhiveshan: अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात चुनाव (Gujarat Elections 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री पर कहा कि गुजरात ने कभी किसी तीसरी पार्टी के कॉन्सेप्ट को स्वीकार नहीं किया है।

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 9:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gujarat Adhiveshan: चुनावी वादों पर बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Gujarat Adhiveshan: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि किसी को घर, बिजली, शौचालय और गैस देना रेवड़ी बांटना (Revdi Culture) नहीं है। News18 के खास कार्यक्रम ‘गुजरात अधिवेशन’ (Gujarat Adhiveshan) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये बात कही। इसके अलावा केंद्रीय अमित शाह ने कहा कि किसी का जीवन स्तर उठाना रेवड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि वोट के लिए रेवड़ी बांटना और किसी का जीवन स्तर उठाने के लिए एक बार मदद देना, दोनों अलग बात है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री पर कहा कि गुजरात ने कभी किसी तीसरी पार्टी के कॉन्सेप्ट को स्वीकार नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि गुजरात बीजेपी पूरी तरह से एकजुट है और कोई मनमुटाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी की सरकार बनने पर भूपेंद्र पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। गुजरात में बीजेपी की बहुत बड़ी जीत का दावा करके हुए शाह ने कहा कि हम सारे चुनावी रिकॉर्ड तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।


वहीं सिविल कोड के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सिविल कोड का वादा पुराना है। इसपर राजनीति क्यों हो रही है? राम मंदिर, धारा 370 के वादे भी पुराने थे हमने निभाए, जो हमने कहा वो किया है।

Gujarat Adhiveshan: भूपेंद्र पटेल ही बनेंगे मुख्यमंत्री, गुजरात चुनाव में टिकट कटौती पर बोले अमित शाह- हर बार बदलते हैं 30% चेहरे

इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि देश के संसाधनों पर सबसे पहले गरीब पिछड़े दलित का अधिकार होना चाहिए। देश के संसाधनों पर धर्म के आधार पर अधिकार नहीं होना चाहिए।

वहीं इस बार के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर अमित शाह ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हमारा वोट शेयर बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीट भी बढ़ेंगी। हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे और ये अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।