Get App

Gujarat Adhiveshan: 'किसी का जीवन स्तर उठाना रेवड़ी बांटना नहीं', चुनावी वादों पर बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Gujarat Adhiveshan: अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात चुनाव (Gujarat Elections 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री पर कहा कि गुजरात ने कभी किसी तीसरी पार्टी के कॉन्सेप्ट को स्वीकार नहीं किया है।

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 14, 2022 पर 9:49 PM
Gujarat Adhiveshan: 'किसी का जीवन स्तर उठाना रेवड़ी बांटना नहीं', चुनावी वादों पर बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Gujarat Adhiveshan: चुनावी वादों पर बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Gujarat Adhiveshan: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि किसी को घर, बिजली, शौचालय और गैस देना रेवड़ी बांटना (Revdi Culture) नहीं है। News18 के खास कार्यक्रम ‘गुजरात अधिवेशन’ (Gujarat Adhiveshan) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये बात कही। इसके अलावा केंद्रीय अमित शाह ने कहा कि किसी का जीवन स्तर उठाना रेवड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि वोट के लिए रेवड़ी बांटना और किसी का जीवन स्तर उठाने के लिए एक बार मदद देना, दोनों अलग बात है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री पर कहा कि गुजरात ने कभी किसी तीसरी पार्टी के कॉन्सेप्ट को स्वीकार नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि गुजरात बीजेपी पूरी तरह से एकजुट है और कोई मनमुटाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी की सरकार बनने पर भूपेंद्र पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। गुजरात में बीजेपी की बहुत बड़ी जीत का दावा करके हुए शाह ने कहा कि हम सारे चुनावी रिकॉर्ड तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे।

वहीं सिविल कोड के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सिविल कोड का वादा पुराना है। इसपर राजनीति क्यों हो रही है? राम मंदिर, धारा 370 के वादे भी पुराने थे हमने निभाए, जो हमने कहा वो किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें