Get App

Gujarat Cabinet: भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में इन 24 नए चेहरों को मिली जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट

विजय रूपाणी के शनिवार को अचानक सीएम पद से इस्तीफे के कारण नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 10:48 PM
Gujarat Cabinet: भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में इन 24 नए चेहरों को मिली जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट

Gujarat Cabinet: गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी (Rajendra Trivedi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी (Jitu Vaghani) समेत 24 मंत्रियों ने गुरुवार को गांधीनगर में गुजरात सरकार के मंत्रियों के तौर पर शपथ ग्रहण की।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाले पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के किसी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्रियों और 14 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।

यह शपथग्रहण समारोह ऐसे वक्त में हुआ है, जब राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए करीब एक साल ही रह गया है। नए मंत्रिमंडल में पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत किसी भी पुराने चेहरों को शामिल नहीं किया गया है।

Nusrat Jahan: यश दासगुप्ता ही हैं TMC सांसद नुसरत जहां के बेटे के पिता, बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा

राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले भूपेंद्र पटेल राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विजय रूपाणी के साथ मौजूद थे। रूपाणी के शनिवार को पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया है।

इससे पहले सत्तारूढ़ BJP ने घोषणा की थी कि शपथग्रहण समारोह बुधवार दोपहर को आयोजित किया जाएगा और इसके लिए राज्य की राजधानी में स्थित राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन कार्यक्रम में अचानक तब्दीली कर दी गई और शपथग्रहण समारोह के बैनर हटा लिए गए। न तो बीजेपी और न ही राज्य सरकार ने कार्यक्रम टाले जाने के संबंध में कोई कारण बताया।

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

कैबिनेट मंत्रियों के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी (Rajendra Trivedi), जीतू वघानी (Jitu Vaghani), ऋषिकेश पटेल (Rushikesh Patel), पूर्णेश मोदी (Purnesh Modi), राघवजी पटेल (Raghavji Patel), कनुभाई देसाई (Kanubhai Desai), किरीट सिंह राणा (Kiritsinh Rana), नरेश पटेल (Naresh Patel), प्रदीप परमार (Pradip Parmar) और अर्जुन सिंह चौहान (Arjunsinh Chauhan) ने शपथ ली।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें