Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly Elections) की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर गुरुवार को पहले चरण में मतदान (First Phase Voting) होगा। ये सीटें राज्य की 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित इस राज्य में पहले चरण के मतदान का प्रचार अभियान मंगलवार को शाम पांच बजे खत्म हो गया।
