Gujarat news: भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) को उसके विधायकों ने जबरदस्त झटका देने के मूड में हैं। आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव में सिर्फ 5 सीटें जीती थीं और अब ऐसा लग रहा है कि ये सभी BJP को सपोर्ट कर सकते हैं। गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और दूसरे नेताओं ने बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन नतीजों में यह पार्टी कोई कमाल नहीं कर पाई। अब रही सही कसर उनके विधायकों ने पूरी कर सकते हैं।
