Get App

Haryana Chunav: हरियाणा के लिए BJP ने फाइनल किए 50 से ज्यादा उम्मीदवार, 20 से ज्यादा मंत्रियों और विधायकों के कट सकते हैं टिकट

Haryana Election 2024: फाइनल किए गए नामों की घोषणा अगले 48 घंटों के भीतर कर दी जाएगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि CEC की बैठक के बाद, प्रधान मंत्री मोदी ने गृह मंत्री शाह और पार्टी प्रमुख नड्डा के साथ एक अलग भी बैठक की। इस अलग मीटिंग में पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनावों में संभावित चुनावी गठबंधनों पर चर्चा की

Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 1:04 PM
Haryana Chunav: हरियाणा के लिए BJP ने फाइनल किए 50 से ज्यादा उम्मीदवार, 20 से ज्यादा मंत्रियों और विधायकों के कट सकते हैं टिकट
Haryana Chunav: हरियाणा के लिए बीजेपी फाइनल किए 50 से ज्यादा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर लिया है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के हेडक्वार्टर में हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इन पर मोहर लगाई गई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी CEC की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के हरियाणा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स में पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गुरुवार शाम को फाइनल किए गए नामों की घोषणा अगले 48 घंटों के भीतर कर दी जाएगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि CEC की बैठक के बाद, प्रधान मंत्री मोदी ने गृह मंत्री शाह और पार्टी प्रमुख नड्डा के साथ एक अलग भी बैठक की। इस अलग मीटिंग में पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनावों में संभावित चुनावी गठबंधनों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि साथ ही उन सीटों पर भी चर्चा हुई जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य के दूसरे मंत्रियों सहित पार्टी के बेड़े नेता चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी करनाल की बजाय कुरूक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इन नेताओं को मिल सकता है टिकट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें