Get App

Haryana Election: 'वफादार, टिकाऊ और जिताऊ' वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, टिकट बंटवारे में इन लोगों को मिलेगी तवज्जो

Haryana Assembly Election 2024: इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान, प्रभारी दीपक बाबरिया, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेता मौजूद थे। बैठक के बाद एक नेता ने बताया कि अगले कुछ दिन के भीतर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 9:37 PM
Haryana Election: 'वफादार, टिकाऊ और जिताऊ' वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, टिकट बंटवारे में इन लोगों को मिलेगी तवज्जो
Haryana Election: वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, टिकट बंटवारे में इन लोगों को मिलेगी तवज्जो

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को बैठक की, जिसमें इस बात पर जोर दिया कि टिकट बंटवारे में उन लोगों को तवज्जो मिलेगी, जिनके जीतने की संभावना ज्यादा है और जो पार्टी के प्रति वफादार हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में संभावित उम्मीदवारों और तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान, प्रभारी दीपक बाबरिया, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेता मौजूद थे।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, बैठक के बाद पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी जी का साफ निर्देश है कि जो लोग वफादार, टिकाऊ और जिताऊ हैं, उन्हें टिकट में महत्व मिलना चाहिए। हमारे प्रभारी ने बैठक में इसी बात पर जोर दिया।"

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन के भीतर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें