Himachal Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का सिक्का चल गया। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में बाहर हुई कांग्रेस ने इस बार दमदार वापसी की है। पार्टी ने बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। जिसमें से कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी को 25 सीटों पर जीत नसीब हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी पहली बार हिमाचल में हाथ आजमाया। लेकिन AAP की जमानत तक जब्त हो गई। उसका खाता तक नहीं खुला। सूबे में 12 नवंबर को चुनाव हुए थे।
