Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) सरकार के ऊपर मंडरा रहा संकट अभी कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। एक तरफ विक्रमादित्या सिंह (Vikramaditya Singh) अब भी नाराज ही दिखाई पड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मां और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने खुले तौर पर बीजेपी की तारीफ कर कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को लेकर राज्य इकाई और के बीच फैले असंतोष पर भी जोर दिया। उन्होंने पांच साल सरकार चलाने की CM सुक्खू के दावों पर भी सवाल उठाए।
