आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के गुंटुर शहर के कोठापेट इलाके में जिन्ना टावर (Jinnah Tower) को वाईएसआर कांग्रेस के एक विधायक ने मंगलवार को तिरंगे में रंग में दिया। साथ ही टावर के पास तिरंगा झंडा फहराने के प्रबंध भी किए गए हैं। टावर के पास एक पोल लगाया जाएगा ताकि यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सके। टावर पिछले कुछ समय से विवादों से घिरा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसका नाम बदलने की मांग की है।
