कर्नाटक में मुख्यमंत्री (Karnataka CM) का ताज किसके सिर सजेगा, ये रविवार को भी साफ नहीं हो पाया। जबकि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट के शपथ लेने की तारीख और दिन भी सामने आ गई है। कर्नाटक के नवनिर्वाचित कांग्रेस (Congress) विधायकों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि गुरुवार यानि 18 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा।
