Karnataka CM Updates: दिल्ली भेजा गया अगले मुख्यमंत्री का फैसला, डीके को कांग्रेस से बर्थडे गिफ्ट का इंतजार, पढ़ें कर्नाटक के सभी अपडेट

कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने रविवार को एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख खड़गे को ये अधिकार दिया है कि वे ही CLP लीडर यानी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करें। अब गेंद खड़गे के पाले में है और शीर्ष पद के लिए लॉबिंग दिल्ली की ओर शिफ्ट होने वाली है। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा, जिसमें समान विचारधारा वाले सभी दलों को आमंत्रित किया जाएगा

अपडेटेड May 15, 2023 पर 12:44 PM
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक के बाद अपना जन्मदिन मनाने के लिए केक काटा (Photo-PTI)

Karnataka CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) में 224 में से 135 सीटों पर भारी जीत के बाद, पूर्व सीएम सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और KPCC अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के दिल्ली आने और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात करने के कयास लगाए जा रहा है। सिद्धारमैया और डीके दोनों ही कर्नाटक मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार हैं।

कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने रविवार को एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख खड़गे को ये अधिकार दिया है कि वे ही CLP लीडर यानी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करें। अब गेंद खड़गे के पाले में है और शीर्ष पद के लिए लॉबिंग दिल्ली की ओर शिफ्ट होने वाली है। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा, जिसमें समान विचारधारा वाले सभी दलों को आमंत्रित किया जाएगा।

Karnataka Election Results Updates:

  • 'दिल्ली भेजा गया अगले CM के फैसला'


कर्नाटक के सीएम के फैसले पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, “गुप्त मतदान कराया गया और एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने (पर्यवेक्षकों ने) हर एक विधायक से भी बात की और मौखिक और लिखित दोनों तरह से उनकी राय ली। फैसला दिल्ली भेजा गया है और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बात करके फैसला लेंगे।"

  • ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय होने की संभावना

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जनादेश के बाद, कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं सिद्धारमैया और डी.के.शिवकुमार के खुले दावों के बाद मुख्यमंत्री को अंतिम रूप देने में व्यस्त है। AICC के सूत्रों ने IANS को बताया कि सिद्धारमैया ने एक सुझाव दिया है कि वह शिवकुमार के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करने के इच्छुक हैं।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया पहला कार्यकाल चाहते हैं और वह पहले दो सालों के बाद शिवकुमार के साथ बाकी का कार्यकाल शेयर करने के लिए पद छोड़ देंगे।

  • कौन हो सकता है कर्नाटक में विपक्ष का नेता?

विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (BJP) इकाई में शीर्ष नेतृत्व बदलने की उम्मीद है। News18 के मुताबिक, प्रदेश BJP अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश की है। BJP सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री और BJP की वरिष्ठ नेता शोभा करंदलाजे को अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

जातीय समीकरण को संतुलित करने की अपनी कोशिश में, BJP भी विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रही है। 66 सीटों के साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी के रूप में BJP के उभरने से विपक्ष के नेता के पद के लिए चार शीर्ष दावेदारों पर विचार किया गया है।

Karnataka CM: 18 मई को होगा मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण? डीके शिवकुमार या सिद्धरमैया, किसी एक नाम पर मुहर लगनी बाकी

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के संदर्भ में विधायकों की राय जानने के लिए बेंगलुरु भेजे गए पार्टी के तीनों पर्यवेक्षक सोमवार को दिल्ली लौट आए और अब वे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी।

यह तीनों पर्यवेक्षक और पार्टी महासचिव एवं कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला दिल्ली पहुंच गए हैं।

रविवार रात बेंगलुरु के एक होटल में पर्यवेक्षकों ने रात्रिभोज के बाद विधायकों से अलग-अलग उनकी राय जानी कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Karnataka Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी नौ मुस्लिम उम्मीदवार कांग्रेस से, AIMIM और SDPI नहीं खुला खाता

कर्नाटक के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया था।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की रविवार शाम बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया, जो कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।