Get App

तो इसलिए डीके शिवकुमार ने माना पार्टी का फैसला, भाई डीके सुरेश ने बताया क्यों डिप्टी CM पद पर राजी हुए KPCC चीफ

Karnataka CM: डीके सुरेश ने भविष्य में DKS के लिए सीएम पद की कामना की और कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा, "भविष्य में, हम देखेंगे, अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैंने इसकी कामना की थी (डीके शिवकुमार के लिए सीएम पद), लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।" इस बीच, डीके शिवकुमार ने भी पुष्टि की कि वह "पार्टी के हित में" उपमुख्यमंत्री पद लेने के लिए तैयार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2023 पर 1:34 PM
तो इसलिए डीके शिवकुमार ने माना पार्टी का फैसला, भाई डीके सुरेश ने बताया क्यों डिप्टी CM पद पर राजी हुए KPCC चीफ
भाई डीके सुरेश ने बताया क्यों डिप्टी CM पद पर राजी हुए KPCC चीफ

Karnataka CM: कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के भाई डीके सुरेश (DK Suresh) ने गुरुवार को बताया कि वह मुख्यमंत्री पद पर सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के साथ आगे बढ़ने के पार्टी के फैसले से पूरी तरह खुश नहीं हैं। हालांकि, सुरेश ने कहा कि डीकेएस ने राज्य के हित में इस फैसले को मान लिया है। कांग्रेस के सांसद ने कहा, "मैं पूरी तरह से खुश नहीं हूं, लेकिन हमें कर्नाटक की जनता से किए वादों को पूरा करना है। इसलिए डीके शिवकुमार ने इस फैसले को मान लिया।"

कर्नाटक में नई सरकार बनाने को लेकर चल रही खींचतान को खत्म करते हुए, कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ऐलान किया कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री का पदल संभालेंगे, जबकि डीके शिवकुमार उनके डिप्टी रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोग 20 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे होगा।

डीके सुरेश ने भविष्य में DKS के लिए सीएम पद की कामना की और कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा, "भविष्य में, हम देखेंगे, अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैंने इसकी कामना की थी (डीके शिवकुमार के लिए सीएम पद), लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।"

इस बीच, डीके शिवकुमार ने भी पुष्टि की कि वह "पार्टी के हित में" उपमुख्यमंत्री पद लेने के लिए तैयार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें