Indira Canteen: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने फिर एक बार राज्य में इंदिरा कैंटीन शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस महीने की शुरुआत में चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह इंदिरा कैंटीन को दोबारा शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने एक महीने के भीतर कैंटीन फिर से शुरू करने का वादा भी किया। कैंटीन गरीबों और वंचितों को सस्ती दरों पर भोजन मुहैया करवाती है। यहां जनता को नाश्ता 5 रुपए में जबकि दोपहर और रात का खाना सिर्फ 10 रुपए में ही मिल जाया करेगा।
