Get App

Karnataka New CM: कर्नाटक का नाटक खत्म, सिद्धारमैया होंगे CM, डीके शिवकुमार डिप्टी CM, 20 मई को लेंगे शपथ

Karnataka New CM: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2023 पर 1:01 PM
Karnataka New CM: कर्नाटक का नाटक खत्म, सिद्धारमैया होंगे CM, डीके शिवकुमार डिप्टी CM, 20 मई को लेंगे शपथ
Karnataka New CM: कर्नाटक के मुख्यमंत्री का ऐलान, सिद्धारमैया होंगे CM

कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री (Karnataka New CM) को लेकर चल रहा कांग्रेस (Congress) का नाटक अब खत्म हो गया है और सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के नाम पर आधिकारि मुहर भी लग चुकी है और पार्टी ने इसकी घोषणा भी कर दी है। गुरुवार दोपहर कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऐलान किया कि सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) अकले उप-मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही DKS लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डीके शिवकुमार संसदीय चुनाव के आखिर तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे होगा।

सत्ता-शेयरिंग के फॉर्मूला से इनकार

वेणुगोपाल ने बताया "सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है कि सिद्धारमैया जी को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। डीके शिवकुमार कर्नाटक के एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें