केरल में सोना तस्करी (Gold Smuggling) के मामले में अब रोज नई परते खुल रही हैं। मामले की जांच करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency- NIA) को दे दिया गया है। जिसमें 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राज्य के सीएम पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा कि स्मगलिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएंगे।

राज्य के सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि कुछ लोग इस तस्करी मामले के तार सीएम आवास से जोड़ रहे हैं, उन्हें खुद चिंता है कि अगर जांच हुई तो उनकी गर्दन लपेटे में आ जाएगी। तस्करी के इस मामले में जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें स्वप्ना सुरेश (Swapna Suresh) और संदीप नैयर शामिल हैं। राज्य की एक विशेष अदातल ने इन्हें 8 दिनों के लिए NIA के हिरासत में भेज दिया है।

सोने के तस्करी से जुड़ी स्वप्ना सुरेश को केरल सरकार ने आईटी डिपार्टमेंट में जॉब भी मिल गई थी। लेकिन स्वपना सुरेश ने जिन डिग्री की बदौलत नौकरी हासिल की थी, वो डिग्री फर्जी निकल गई है स्वप्ना सुरेश ने महाराष्ट्र के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी से बॉम की डिग्री हासिल की थी। IT डिपार्टमेंट ने जब जांच पड़ताल की तो वो डिग्री फर्जी निकल गई है। ऐसे में IT डिपार्टमेंट की शिकायत के आधार पर केरल पुलिस ने स्वप्ना को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही पुलिस ने आइटी विभाग की शिकायत के आधार पर स्वप्ना और प्राइसवाटर हाउस कूपर्स समेत दो कंपनियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। स्वप्ना को अब IT डिपार्टमेंट से बर्खास्त कर दिया है। प्राइसवाटर हाउस कूपर्स (PricewaterhouseCoopers) और विजन टेक्नालॉजी (Vision Technology पर सार्टिफिकेट की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।

वहीं आरोपियों को सीएम हाउस से तार जुड़ने पर कांग्रेस नीत यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने सीएम का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है। साथ ही विधान सभा अध्यक्ष का भी इस्तीफा मांगा है। UDF ने कहा है कि आरोपी के IT डिपार्टमेंट जॉब करने से साफ पता चलता है कि इस तस्करी मामले में सरकार शामिल है। साथ ही विधान सभा अध्यक्ष का भी इसमें हाथ है।

राज्य के सीएम पिनराई विजयन ने कहा अगर जांच मेरे ऑफिस तक मे की जाती है, NIA को खुली छूट है वो पूरी तरह से जांच करें। इमसें मुझे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इस जांच से कुछ लोगों की चिंताएं बढ़ गई और लोग जांच का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

5 जुलाई को तिरुअनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पर कस्टम डिपार्टमेंट ने करीब 15 करोड़ की लागत वाली 30 किलोग्राम सोने की एक खेप को जब्त किया था। सोना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) के एक राजनयिक (diplomat) के नाम एयर कार्गो के जरिये भेजा गया था। इस मामले में सारिथ पीएस, स्वप्ना सुरेश, फैजल फरीद और संदीप के खिलाफ Unlawful Activities Prevention Act (UAPA) समेत IPC की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। स्वप्ना और संदीप की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फैजल फरार है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।