देश के पूर्व डिप्टी प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें उम्र संबंधी तकलीफ होने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। बुधवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी सेहत के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
