Get App

'तेरी रेकी कर रहा हूं...' पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

Pappu Yadav Death Threat: कॉल करने वाले ने कथित तौर पर दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ने पप्पू यादव से फोन पर बात करने के लिए जेल में सिग्नल जैमर को बंद कराने के लिए प्रति घंटे 1 लाख रुपए दे रहा था, लेकिन उन्होंने गैंगस्टर का फोन नहीं उठाया, जिससे वो नाराज हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 1:57 PM
'तेरी रेकी कर रहा हूं...' पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

बिहार के पूर्व बाहुबली नेता और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह पप्पू की मूवमेंट पर करीब से नजर रख रहा है। उसने कहा कि सांसद को अभिनेता सलमान खान के मामले से दूर रहने की चेतावनी दी गई, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए उन्हें अब जान से मारने की धमकी दी।

कॉल करने वाले ने कथित तौर पर दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई ने पप्पू यादव से फोन पर बात करने के लिए जेल में सिग्नल जैमर को बंद कराने के लिए प्रति घंटे 1 लाख रुपए दे रहा था, लेकिन उन्होंने गैंगस्टर का फोन नहीं उठाया, जिससे वो नाराज हैं।

धमकी देने वाला बोला-मैं तुम्हें 'भाई' से कनेक्ट करूंगा

लॉरेंस बिश्नोई हाल ही में मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिर से सुर्खियों में आया था। सिद्दीकी की हत्या के जवाब में, पप्पू यादव ने बिश्नोई को खुली चुनौती देते हुए घोषणा की थी कि अगर उन्हें अनुमति दी गई, तो वह 24 घंटे के भीतर "लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो अपराधी" के नेटवर्क को नष्ट कर देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें