Get App

Loksabha Elections 2024: BJP ने युवाओं पर जताया भरोसा, 50 साल से कम उम्र के आधे उम्मीदवार, दिल्ली के 4 सांसदों का कटा टिकट

Loksabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। BJP ने 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी ने युवाओं पर दांव खेला है। भाजपा ने दिल्ली से मौजूदा 4 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। उनकी जगह नए प्रत्याशियों को मौका दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2024 पर 10:07 AM
Loksabha Elections 2024: BJP ने युवाओं पर जताया भरोसा, 50 साल से कम उम्र के आधे उम्मीदवार, दिल्ली के 4 सांसदों का कटा टिकट
Loksabha Elections 2024: भाजपा की पहली लिस्ट में कुल 20 फीसदी मौजूदा सांसदों के टिकट कटे हैं।

Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसके लिए राजनीतिक दल भी युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर चुके हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत 195 लोगों के नाम शामिल है। पहली लिस्ट में मौजूदा 33 सांसदों का पत्ता साफ हो गया है। उनकी जगह नए चेहरों पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। दिल्ली में बीजेपी ने 5 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किए हैं। यहां से मौजूदा 4 सांसदों का टिकट कट गया है। बीजेपी ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्व दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने इस बार युवाओं पर बड़ा भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में 50 साल से कम उम्र के आधे से ज्यादा प्रत्याशी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर से वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।

50 साल से कम उम्र के 47 प्रत्याशी

बीजेपी की इस पहली लिस्ट में 16 राज्यों एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। स लिस्ट में 28 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अगर उम्र के हिसाब से देखें तो इस लिस्ट में 50 साल से कम उम्र वाले कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में कुल 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में लोकसभा अध्यक्ष और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। भाजपा ने राजस्थान के कोटा से लोकसभा स्पीकर ओम बिलड़ा को फिर से मैदान में उतारा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें