Get App

Lucknow: बीच सड़क पर अखिलेश यादव ने जेपी की प्रतिमा का किया माल्यार्पण, JPNIC जाने पर लगी रोक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर संग्राम छिड़ गया है। जयप्रकाश नारायण की आज जयंती है। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करना चाहते हैं। उन्हें जाने पर रोक लगा दी गई है। जिससे सियासी हंगामा मच गया है। जेपी सेंटर के बाहर और अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2024 पर 12:12 PM
Lucknow: बीच सड़क पर अखिलेश यादव ने जेपी की प्रतिमा का किया माल्यार्पण, JPNIC जाने पर लगी रोक
Lucknow News: अखिलेश यादव ने आरोप लगाए हैं कि जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर जाने से रोका जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें जेपी की मूर्ती पर माल्यार्पण करने नहीं दे रही है। 10 अक्टूबर की आधी रात को वो जेपी सेंटर पहुंचे। लेकिन उनका रास्ता रोक दिया। वहां टीन की चादरें बिछा दी गई। जिससे अखिलेश यादव आगे नहीं जा पाए। इस सपा प्रमुख ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। इस बीच अखिलेश यादव खुद ही घर से माला और मूर्ति लेकर निकले। फिर बीच सड़क पर माल्यार्पण किया। बता दें कि आज 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण जयंती है।

जेपी सेंटर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए अखिलेश यादव अड़े हैं। इस बीच जेपी सेंटर को सील कर दिया गया है। बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनके निजी घर के आस-पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भतीजे का पक्ष लेते हुए चाचा शिवपाल यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती है।

कब तक पुलिस खड़ी रहेगी, हम मनाएंगे जयंती – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर रहा कि बीजेपी ने श्रद्धांजलि के रास्ते रोके हैं। बीजेपी ने PDA के रास्ते रोके हैं। ⁠भाजपा ने सौहार्द के रास्ते रोके हैं। भाजपा ने संविधान के रास्ते रोके हैं। बीजेपी के लोग हमेशा स्वतंत्रता-सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के विरोधी रहे हैं। रास्ते रोकना इन्होंने औपनिवेशिक शक्तियों के साथ रहने और दबे-छुपे उनका साथ देने से सीखा है। आखिलेश ने आगे कहा कि ये लोग म्यूजियम बेचना चाहते हैं। कब तक पुलिस खड़ी रहेगी। जब पुलिस हटेगी तो हम फिर वहां जाएंगे। जयंती मनाएंगे। ये सरकार गूंगी बहरी तो थी ही अंधी भी हो गई है। ये सरकार कोई भी अच्छा काम नहीं करना चाहती है। त्योहार के दिन भी ये अधर्म का काम कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें