महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है और सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अगले 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा। शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरण का मतदान बेहतर होगा।
