महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शुक्रवार को अपने बागी नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को सीधे चुनौती दी। उद्धव ने कहा कि कोई भी शिवसेना (Shiv Sena) का चिन्ह, उनसे नहीं छीन सकता। साथ ही उन्होंने मध्यावधि चुनाव (Mid-term Poll) कराने की भी मांग की है।
