Get App

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CBI, TMC नेता की पत्नी को किया तलब

CBI सूत्रों का कहना है कि कोयला घोटाले से जुड़े कुछ संदिग्ध बैंक ट्रांसैक्शन अभिषेक की पत्नी रुजीरा के अकाउंट में हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2021 पर 9:03 AM
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CBI, TMC नेता की पत्नी को किया तलब

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। CBI ने रविवार को अभिषेक बनर्जी के घर जाकर उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए समन दिया। CBI कोयला घोटाला मामले में रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है। केंद्रीय जांच एजेंसी अभिषेक बनर्जी के घर पर ही उनकी पत्नी से पूछताछ करना चाहती है। हालांकि, CBI की टीम से कहा गया है कि घर पर कोई नहीं है।

NDTV के मुताबिक, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोयला तस्करी (Coal Smuggling) से जुड़े एक मामले में CBI द्वारा समन जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, CBI की एक टीम इस मामले में समन जारी करने के लिए रविवार को अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर पहुंची। एजेंसी ने बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी (Ruzira Banerjee) को नोटिस दिया गया है। पिछले कुछ समय पहले CBI ने आरोपी अनूप मांझी से जुड़े मामले पर झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के कई लोकेशन पर छापेमारी की थी।

इसी मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी की भूमिका सामने आई थी, लिहाजा पूछताछ के लिए CBI की टीम नोटिस देने पहुंची थी। अभिषेक बनर्जी के घर CBI की टीम पहुंचने के बाद अब TMC ने बयान जारी किया है। पार्टी ने कहा कि इसी की उम्मीद थी। कितने हताश हैं। BJP के सभी सहयोगियों ने उन्हें छोड़ दिया है। इसलिए एकमात्र वफादार सहयोगी CBI और ED हैं। हम इसका मुकाबला करेंगे। हम डरने वाले नही हैं। हमें यकीन हैं कि लोग मतदान के जरिए इसका माकूल जवाब देंगे।

CBI सूत्रों का कहना है कि कोयला घोटाले से जुड़े कुछ संदिग्ध बैंक ट्रांसैक्शन अभिषेक की पत्नी रुजीरा के अकाउंट में हो सकता है। एजेंसी को इस बात का शक है, इसीलिए अभिषेक की पत्नी रुजीरा से सवाल करना चाहती है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक बनर्जी का प्रभाव पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के 2019 के संसदीय चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। अब वे 2021 में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक बन गए हैं। बता दें कि इसी साल बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें