Manipur Election 2022: EC ने बदली चुनाव की तारीख, अब 28 फरवरी और 5 मार्च को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने कहा कि ये फैसला इनपुट, एप्लीकेशन, पिछले उदाहरण, रसद, जमीनी स्थितियों और "इस मामले में सभी तथ्यों और परिस्थितियों" पर आधारित है

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 8:39 PM
EC ने बदली मणिपुर चुनाव की तारीख

चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार को मणिपुर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में फेरबदल किया, जो अब 28 फरवरी और 5 मार्च को होंगे। इससे पहले 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होना था।

PTI के मुताबिक, एक बयान में, चुनाव आयोग ने कहा कि निर्णय इनपुट, एप्लीकेशन, पिछले उदाहरण, रसद, जमीनी स्थितियों और "इस मामले में सभी तथ्यों और परिस्थितियों" पर आधारित है।

हाल ही में, चुनाव आयोग ने राज्य सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों की मांगों के बाद पंजाब चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी थी।


वहीं गु्रुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। इस चरण में राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शाम 5 बजे तक प्रदेश के 11 जनपदों में कुल 57.79% मतदान हुआ था। पहले चरण में कुल 60.17% मतदान हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है और कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई जानकारी नहीं मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।