Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के सीनियर नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi) का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। वह 86 साल के थे। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें ICU में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आज (23 फरवरी 2024) दोपहर 2 बजे होगा।
