Get App

जब डर गया था डॉन मुख्तार अंसारी! जेल में बंद साथियों की हो रही थी हत्या, सुप्रीम कोर्ट से लगाई थी गुहार

दिसंबर में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई रिट याचिका में जीवा और मुन्ना बजरंगी की हत्याओं का भी जिक्र किया गया था। रिट याचिका के जवाब में उप्र सरकार ने शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया कि "जरूरत के हिसाब से सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। अंसारी ने घबराहट के मारे UP से बाहर किसी और जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2024 पर 8:45 PM
जब डर गया था डॉन मुख्तार अंसारी! जेल में बंद साथियों की हो रही थी हत्या, सुप्रीम कोर्ट से लगाई थी गुहार
सनसनीखेज हत्या के बाद मुख्तार अंसारी घबरा गया था

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से वहां के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश में साल 2018 से न्यायिक हिरासत में कम से कम चार करीबी साथियों की हत्या से माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को मौत का डर सताने लगा था। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी (Umar Ansari) ने जेल में अपने पिता की "हत्या" की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका भी दायर की थी।

साल 2017 में उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार के सत्ता में आने के बाद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया। अंसारी के खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या से घबरा गया अंसारी

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के एक साल बाद मऊ से पांच बार विधायक रहे, अंसारी को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें