केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के पहुंचने के बाद नोंगथोम्बम बीरेन सिंह (Nongthombam Biren Singh) को रविवार को दूसरी बार मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। एन बीरने सिंह एक फुटबॉल खिलाड़ी, मणिपुर की सीमाओं पर तैनात एक BSF जवान और पत्रकार भी रह चुके हैं। सिंह का नाम आज दोपहर राज्य की राजधानी में राज्य बीजेपी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद चुना गया था।