केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) को एक चिट्ठी लिखी है। स चिट्ठी में उन्होंने NHAI के इंजीनियरों और ठेकेदारों (engineers and contractors) की सुरक्षा को लेकर सरकार के कदमों पर सवाल उठाए हैं। गडकरी ने राज्य की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कहा है। इस पत्र में उन्होंने पंजाब के सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो NHAI राज्य में चल रही 8 NH परियोजनाओं को रद्द कर दिया जाएगा। इन राजमार्गों की लंबाई 293 किलोमीटर है। इसकी लागत 14,288 करोड़ रुपये है।
नागपुर से भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को लिखे अपने पत्र में कहा कि मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह तत्काल कानून व्यवस्था पर सुधार करने के लिए कदम उठाएं। अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज करे और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों भरोसा दिलाना बेहद जरूरी है कि वो सुरक्षित हैं।
ठेकेदारों और इंजीनियरों को जिंदा जलाने की धमकी
गडकरी ने गे अपने पत्र में लिखा है कि उन्हें हाल ही में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर दो घटनाओं के बारे में जानकारी मिली है। गडकरी ने 9 अगस्त को लिखे अपने पत्र में लिखा कि जालंधर जिले में एक घटना में ठेकेदार के इंजीनियर पर बेरहमी से हमला किया गया। हालांकि इस संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है, लेकिन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने पत्र में लुधियाना जिले में भी एक हमले का जिक्र किया है। इसमें बदमाशों ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर ठएकेदार पर हमला किया गया है। इस हमले में शिविर में कर्मचारियों और ठेकेदारों को जिंदा जलाने की धमकी दी गई थी।
चिट्ठी में मारपीट की फोटो भी लगी
गडकरी ने पत्र में NHAI के अधिकारियों के लिखित शिकायत के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं बदमाशों को भी नहीं गिरफ्तार किया गया है। गडकरी ने पंजाब के सीएम को लिखे पत्र में मारपीट की फोटो भी लगाई हैं। गडकरी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट्स रद्द कर दिए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से ग्रीनफील्ड कॉरिडोर हैं। एक पैकेज को रद्द करने से भी पूरा कॉरिडोर बेकार हो जाएगा।