केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) को एक चिट्ठी लिखी है। स चिट्ठी में उन्होंने NHAI के इंजीनियरों और ठेकेदारों (engineers and contractors) की सुरक्षा को लेकर सरकार के कदमों पर सवाल उठाए हैं। गडकरी ने राज्य की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कहा है। इस पत्र में उन्होंने पंजाब के सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो NHAI राज्य में चल रही 8 NH परियोजनाओं को रद्द कर दिया जाएगा। इन राजमार्गों की लंबाई 293 किलोमीटर है। इसकी लागत 14,288 करोड़ रुपये है।
