Get App

Nusrat Jahan: यश दासगुप्ता ही हैं TMC सांसद नुसरत जहां के बेटे के पिता, बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा

एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को बेटे को जन्म दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 6:27 PM
Nusrat Jahan: यश दासगुप्ता ही हैं TMC सांसद नुसरत जहां के बेटे के पिता, बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा

लोकप्रिय बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल सांसद (TMC) नुसरत जहां (Nusrat Jahan) के न्यू बॉर्न बेबी के पिता को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक, नुसरत के कथित बॉयफ्रेंड एवं अभिनेता देबाशीष दासगुप्ता ( Debashish Dasgupta) ही उनके बेटे के पिता हैं। देबाशीष को यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) के नाम से भी जाना जाता हैं।

एक्ट्रेस के बेटे यिशान जे दासगुप्ता (Yishaan J Dasgupta) के बर्थ सर्टिफिकेट में उनकी जन्म तिथि 26 अगस्त 2021 मेंशन है। आपके बता दें कि नुसरत ने इसी साल 26 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। नुसरत प्रेग्नेंसी के दिनों से ही अपने रूमर्ड पार्टनर यश के साथ रह रहीं थीं।

Gujarat: भूपेंद्र पटेल सरकार में 24 मंत्रियों ने ली शपथ, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिली जगह

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नगर निगम में दर्ज दस्तावेज में नुसरत के बच्चे के पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता लिखा गया है। आपको बता दें कि नुसरत जहां काफी समय यश दासगुप्ता के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। डिलिवरी से पहले दासगुप्ता ही नुसरत को अस्पताल लेकर पहुंचे और डिलिवरी के बाद भी वह वहीं मौजूद थे।

नुसरत जहां अपने अलग हो चुके पति के साथ विवादों में घिर गई हैं। नुसरत ने हाल ही में कहा था कि उनकी और न‍िख‍िल जैन की शादी तुर्की के कानून से हुई थी और ये शादी कानून के अनुसार भारत में वैध नहीं है। टॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत जहां ने दावा किया कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है क्योंकि तुर्की में हुई उनकी शादी को भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है।

अभिनेत्री ने एक बयान जारी कर कहा था कि चूंकि जैन के साथ उनकी शादी तुर्की विवाह नियम के तहत हुई थी, इसलिए यहां यह शादी अवैध है। जहां ने अपने बयान में यह दावा भी किया कि चूंकि यह अंतरधार्मिक विवाह था, लिहाजा इसे भारत में विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की जरूरत है, जो अभी नहीं मिली है। कानून के अनुसार यह विवाह नहीं बल्कि एक संबंध या लिव-इन-रिलेशनशिप है।

नुसरत फिलहाल, पति निखिल जैन से अलग हो चुकी हैं और बॉयफ्रेंड यशदास गुप्ता उनके साथ कई मौकों पर नजर आ चुके हैं। जहां ने 2019 में तुर्की में जैन से शादी की थी, जिसमें चुनिंदा लोग शरीक हुए थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में TMC के टिकट पर जीत हासिल करने वाली जहां ने बाद में कोलकाता के पांच सितारा होटल में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शरीक हुए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें