पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने करीब 100 नगर पालिकाओं में के पदों में बदलाव की शुरुआत कर दी है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने करीब 100 नगर पालिकाओं में के पदों में बदलाव की शुरुआत कर दी है।
यह बदलाव एक व्यक्ति एक पद (one-person-one- post) के तहत किया गया है। वहीं अन्य पदों पर पुराने चेहरों को हटाकर नए लोगों को लाया गया है।
शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री (Urban Development and Municipal Affairs Minister) चंद्रिमा भट्टाचार्य (Chandrima Bhattacharya) ने कहा कि मंत्री अरूप रॉय, रथिन घोष, सुजीत बसु और अन्य को कई नगरपालिकाओं के प्रशासकों के पद से हटा दिया गया है।
हालांकि कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation - KMC) के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्य के हाउसिंग और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिरहाद हाकिम इसके चेयरमैन बने रहेंगे।
पार्टी की ओर जारी आदेश के मुताबिक, बिधान बिश्वास (Bidhan Biswas) को उत्तर दमदम नगर पालिका का नया चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा खरादह, कमरहाटी, बारानगर, नैहाटी, भाटपारा, बैरकपुर, टीटागढ़, दमदम और पानीहाटी, चंदननगर नगर निकायों में भी बदलाव किया गया है।
वहीं पूर्व महापौर राम चक्रवर्ती को हुगली जिले के चंदननगर नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तरपारा, कोनगर, रिशरा, भद्रेश्वर, बैद्यबती, सेरामपुर, तारकेश्वर और आरामबाग नगर पालिकाओं के चेयरमैन भी बदल दिए गए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।