Get App

TMC में एक व्यक्ति, एक पद पॉलिसी लागू, कई नगर निकायों के प्रमुख बदले

अरूप रॉय, रथिन घोष, सुजीत बसु और अन्य लोगों को पद से हटा दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2021 पर 3:38 PM
TMC में एक व्यक्ति, एक पद पॉलिसी लागू, कई नगर निकायों के प्रमुख बदले

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने करीब 100 नगर पालिकाओं में के पदों में बदलाव की शुरुआत कर दी है।

यह बदलाव एक व्यक्ति एक पद (one-person-one- post) के तहत किया गया है। वहीं अन्य पदों पर पुराने चेहरों को हटाकर नए लोगों को लाया गया है।

शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री (Urban Development and Municipal Affairs Minister) चंद्रिमा भट्टाचार्य (Chandrima Bhattacharya) ने कहा कि मंत्री अरूप रॉय, रथिन घोष, सुजीत बसु और अन्य को कई नगरपालिकाओं के प्रशासकों के पद से हटा दिया गया है।

हालांकि कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation - KMC) के बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्य के हाउसिंग और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिरहाद हाकिम इसके चेयरमैन बने रहेंगे। 

पार्टी की ओर जारी आदेश के मुताबिक, बिधान बिश्वास (Bidhan Biswas) को उत्तर दमदम नगर पालिका का नया चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा खरादह, कमरहाटी, बारानगर, नैहाटी, भाटपारा, बैरकपुर, टीटागढ़, दमदम और पानीहाटी, चंदननगर नगर निकायों में भी बदलाव किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें