Get App

'पनौती-ए-आजम': EC के नोटिस के बावजूद, अब कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, PM मोदी पर किया 'शर्मनाक' कटाक्ष

इससे पहले ICC मेन्स वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार पर राहुल ने 'PM का मतलब पनौती मोदी' बताया था। इसके बाद कांग्रेस ने ये पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में,1960 की भारतीय महाकाव्य ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म मुगल-ए-आजम की पैरोडी है। इसमें पीएम मोदी को पर्दे के पीछे से झांकते हुए दिखाया गया है, जिसमें बोल्ड टेक्स्ट में लिखा गया 'पनौती-ए-आजम' (Panauti-e-Azam)

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 1:12 PM
'पनौती-ए-आजम': EC के नोटिस के बावजूद, अब कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, PM मोदी पर किया 'शर्मनाक' कटाक्ष
पनौती-ए-आजम: EC के नोटिस के बावजूद, अब कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, PM मोदी पर किया 'शर्मनाक' कटाक्ष

Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग (EC) ने हाल ही में प्रधानमंत्री को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 'शर्मनाक और अपमानजनक' बयान के खिलाफ उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। बावजूद इसके कांग्रेस (Congress) पार्टी ने भी शुक्रवार को PM मोदी को लेकर 'पनौती' (Panauti) वाला पोस्टर जारी कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। इससे पहले ICC मेन्स वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार पर राहुल ने 'PM का मतलब पनौती मोदी' बताया था। इसके बाद कांग्रेस ने ये पोस्टर जारी किया है।

पोस्टर में,1960 की भारतीय महाकाव्य ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म मुगल-ए-आजम की पैरोडी है। इसमें पीएम मोदी को पर्दे के पीछे से झांकते हुए दिखाया गया है, जिसमें बोल्ड टेक्स्ट में लिखा गया 'पनौती-ए-आजम' (Panauti-e-Azam)

कांग्रेस की पंजाब इकाई ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा ही पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ पंजाबी में लिखा है, “अब समय आ गया है।” पोस्टर में, पीएम मोदी जैसा दिखने वाले एक कैरिकेचर को डांस करते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में पिछले कुछ सालों में भारत में हुए त्रासदियों का जिक्र किया गया है- जैसे Covid​​​​-19 महामारी, चंद्रयान-2, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और नोटबंदी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें