Get App

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन, राहुल गांधी ने कसा तंज

Petrol Diesel price Hike: कांग्रेस ने 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदलोन करने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2021 पर 6:46 AM
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन, राहुल गांधी ने कसा तंज

Petrol Diesel price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जहां आम आदमी कई तरह की कठिनाइयों सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब कांग्रेस ने 14 से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदलोन करने का फैसला किया है।

कांग्रेस ने कहा कि इस आंदोलन में में कांग्रेस नेता अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।

वेणुगोपाल ने कहा, हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रहे हैं। 14 नवंबर से 29 नवंबर तक हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा, इन 15 दिनों के दौरान एक हफ्ते कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगी।

इस बीच पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है। कहीं चुनाव हों तो थोड़ी रोक लगे।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें