Get App

PM Modi Azamgarh Visit: पीएम मोदी ने आजमगढ़ को दी करोड़ों की सौगात, कहा- 'भारत को विकसित बनाने के लिए दौड़ रहा हूं'

PM Modi Azamgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को आजमगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने आजमगढ़ समेत यूपी को कई नई परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कई स्थानों पर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 1:49 PM
PM Modi Azamgarh Visit: पीएम मोदी ने आजमगढ़ को दी करोड़ों की सौगात, कहा- 'भारत को विकसित बनाने के लिए दौड़ रहा हूं'
PM Modi Azamgarh Visit: पीएम मोदी आजमगढ़ और पूर्वांचलवासियों को मंदूरी एयरपोर्ट समेत राजा सुहेलदेव राज्य विश्वद्यालय और कई परियोजनाओं की सौगात दी है।

PM Modi Azamgarh Visit:  लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी कई राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। इस बीच 9 मार्च को पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे। वहीं 10 मार्च को प्रधानमंत्री आजमगढ़ जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने हजारों करोड़ों की लागत से बने कई परियोजनाओं का उन्होंने उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ में वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट और सुहेलदेव यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत कई नेता मौजूद रहे।  इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं।

आजमगढ़ विकास का नया अध्याय लिख रहा है – पीएम मोदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें