PM Modi Podcast: 'राजनीति में एक मिशन लेकर आना चाहिए' निखिल कामत के पॉडकास्ट में नरेंद्र मोदी ने युवाओं को दी ये सलाह

इस पॉडकास्ट की मेजबानी खुद Zerodha के कोफाउंडर निखिल कामत ने की है। पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं भी एक इंसान हूं, भगवान नहीं।' अच्छे लोगों के राजनीति में आने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री पॉडकास्ट में इस बात पर जोर देते हैं कि उन्हें एक मिशन के साथ राजनीति में आना चाहिए न कि किसी महत्वाकांक्षा के साथ

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 4:15 PM
PM Modi Podcast: निखिल कामत के पॉडकास्ट में नरेंद्र मोदी ने युवाओं को दी ये सलाह

आम जनता से जुड़ने का कोई भी मौका न गंवाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया है, जो शुक्रवार को रिलीज किया गया है। Zerodha के कोफाउंडर निखिल कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X' पर इस पॉडकास्ट के कुछ अंश जारी किए थे। पॉडकास्ट में मोदी ने याद किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एक भाषण में उन्होंने कहा था कि गलतियां सभी से होती हैं और वह भी कुछ गलतियां कर सकते हैं।

इस पॉडकास्ट की मेजबानी खुद कामत ने की है। पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं भी एक इंसान हूं, भगवान नहीं।' अच्छे लोगों के राजनीति में आने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री पॉडकास्ट में इस बात पर जोर देते हैं कि उन्हें एक मिशन के साथ राजनीति में आना चाहिए न कि किसी महत्वाकांक्षा के साथ।


PM मोदी ने निखिल कामत के 'People By WTF' सीरीज पर अपना पॉडकास्ट डेब्यू करते हुए कहा कि गलतियां होती हैं और उनसे भी गलतियां होने की संभावना रहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कामत से कहा, "गलतियां होती हैं और मैं भी कुछ गलतियां कर सकता हूं। मैं भी इंसान हूं, भगवान नहीं।"

जीरोधा के कोफाउंडर ने पॉडकास्ट की शुरुआत में अपनी भाषा को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी "खराब हिंदी" का जिक्र किया।

PM के बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन तक पर चर्चा

कामत ने कहा, "सर, अगर मेरी हिंदी अच्छी न हो, तो कृपया मुझे माफ करें। मैं दक्षिण भारतीय हूं। मैं ज्यादातर बैंगलोर में पला-बढ़ा हूं। मेरी मां का शहर मैसूर है, जहां लोग ज्यादातर कन्नड़ बोलते हैं। मेरे पिता मैंगलोर के पास रहते थे। मैंने स्कूल में हिंदी सीखी, लेकिन मुझे यह भाषा अच्छी तरह नहीं आती।"

इस पर प्रधानमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, "मैं भी हिंदू भाषी नहीं हूं। हम दोनों की ऐसे ही चलेगी। मैं यहां आपके सामने बैठकर बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है। मेरे लिए यह एक मुश्किल बातचीत है। यह मेरा पहला पॉडकास्ट है, मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा।"

दो घंटे के इस पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री ने कई किस्से साझा किए, जिनमें उनके बचपन, शिक्षा, राजनीति में प्रवेश, असफलताएं, तनाव से निपटना और पॉलिसी मैनेजमेंट जैसी कई बातें शामिल थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े धोता था। इसी वजह से मुझे तालाब पर जाने दिया जाता था।"

मोदी ने कामत की ओर से शेयर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह उतना ही पसंद आया होगा, जितना आपके लिए इसे बनाने में हमें मजा आया।"

एक देश एक चुनाव : राष्ट्र की आवश्यकता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।