Get App

PM Modi in Assam: पीएम मोदी ने 11000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन, कहा- अयोध्या के बाद मां कामाख्या के द्वार आया हूं

PM Modi in Assam: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी 11000 करोड़ रुपये की योजानाओं की सौगात दी। इनमें कामाख्या मंदिर कॉरिडोर, सड़क और मेडिकल से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले भव्य रोड शो भी किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2024 पर 1:27 PM
PM Modi in Assam: पीएम मोदी ने 11000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन, कहा- अयोध्या के बाद मां कामाख्या के द्वार आया हूं
PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को हजारों करोड़ रुपये की सौगात दी है. इसमें नई सड़क से लेकर स्टेडियम का अपग्रेडेशन शामिल है।

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को गुवाहाटी पहुंच गए थे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी की अगवानी की। गुवाहाटी में पीएम मोदी खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए एक लाख मिट्टी के दीपक जलाए। आज रविवार (4 फरवरी 2204) पीएम मोदी करीब 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद मोदी खानापारा में वेटरनरी कॉलेज (Veterinary College) के खेल के मैदान में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे।

जिन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। उनमें कामाख्या मंदिर कॉरिडोर (Kamakhya Temple Corridor), गुवाहाटी में नए एयरपोर्ट के टर्मिनल से 6 लेन की सड़क, नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक वाले फुटबॉल स्टेडियम के रूप में अपग्रेड करना, और चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर शामिल हैं।

असम को करोड़ों की सौगात

इसके अलावा पीएम मोदी असोम माला सड़कों (Asom Mala roads) के दूसरे चरण की भी शुरुआत कर दी है। इस चरण में 43 नई सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल बनाए जाएंगे। इसमें कुल 3,444 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा पीएम मोदी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Gauhati Medical College and Hospital) की एक नई इमारत की भी नींव रख दी है। जिसे 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। वह प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Karimganj Medical College and Hospital) की भी नींव रखेंगे। जिसे 578 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल की भी आधाशिला रखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें