Get App

PM Modi in West Bengal: देश के खिलाफ बोलने वालों पर दीदी को गुस्सा नहीं आता - पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2021 पर 11:04 AM
PM Modi in West Bengal: देश के खिलाफ बोलने वालों पर दीदी को गुस्सा नहीं आता - पीएम मोदी

PM Modi in West Bengal: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने यहां भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा बनाए गए LPG आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे परिवार मुश्किल से मिलते हैं जिनका कोई न कोई सदस्य फौज में न हो। यानी वहां के लोगों का हौसला, किसी भी आपदा को मात दे सकता है। वहां के लोगों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं, बंगाल प्रार्थना कर रहा है, देश प्रार्थना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के अलावा गैस और ईंधन से जुड़े तीन बड़े प्रोजेक्ट से भी यहां के उद्योगों को यहां के नागरिकों को बहुत लाभ होने वाला है। डोभी दुर्गापुर नेचुरल गैस पाइपलाइन अब बनकर तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रेलवे पर पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा। इस साल के बज़ट में चाय बागानों से जुड़े लाखों साथियों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इनके लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास और यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण केंद्र सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। कोलकाता में साढ़े 8 हजार करोड़ रुपए की लागत से मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है। इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने इस अभियान को और विस्तार दिया है।

सरकार बनते ही पहला काम किसानों के लिए होगा

किसानों के नाम पर कौन अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है और कौन किसानों के जीवन से एक-एक परेशानी दूर करने के लिए काम कर रहा है, ये देश पिछले 6 साल से देख रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं बंगाल के किसान भाइयों को विश्वास दिलाने आया हूं कि इस चुनाव के बाद BJP की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में भारत सरकार की किसानों के लिए योजना को तेजी से लागू करने का काम किया जाएगा।

देश के खिलाफ जहर उगलने वालों पर नाराज नहीं होतीं दीदी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में आप दीदी से अपने अधिकार की बात पूछ देंगे तो वो नाराज हो जाती हैं। यहां तक कि भारत माता की जय के नारे लगा दो, तो भी वो नाराज हो जाती हैं। लेकिन देश के खिलाफ बोलने वाले कितना भी जहर उगल दें, दीदी को गुस्सा नहीं आता।

TMC ने किया मिस गवर्नेंस का फाउल

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल फुटबाल से प्यार करने वाला राज्य है। फुटबाल की भाषा में कहना चाहता हूं, TMC ने एक बाद एक कई फाउल किए हैं। मिस गवर्नेंस का फाउल, विरोधियों पर हमले और हिंसा का फाउल, बंगाल के लोगों का पैसा लूटने का फाउल, आस्था पर हो रहे हमलों का फाउल। बंगाल की धरती के गौरव के लिए BJP के हर कार्यकर्ता का त्याग, उनकी तपस्या, उनके बलिदान ने समूचे बंगाल को ये अहसास करा दिया है कि इस बार पोरिबोर्तोन होकर रहेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें