Credit Cards

PM Modi Threat: 34 साल की महिला ने पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा, मानसिक रूप से है अस्थिर

PM Modi Threat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 27 नवंबर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया था। इस मामले में पुलिस ने एक 34 साल की महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi Threat: मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन आया था। जिसमें पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। ये धमकी फोन कर के दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाली एक महिला बताई जा रही है। इसके बाद SPG समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। फिर मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाली 35 साल की एक महिला को पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि महिला की मानसिक रूप से हालत ठीक नहीं है। वो मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने शरारत में फोन किया था। महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। मामले की जांच जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी भरा कॉल 27 नवंबर को आया था। इसके बाद पुलिस ने फोन को ट्रेस किया। कॉल करने वाले का पता पश्चिमी उपनगरों के अंबोली में ट्रेस किया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने कॉल करने वाले का पता लगाया। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद महिला मानसिक रूप से अस्थिर पाई गई है।

पीएम मोदी को मिली 6 साल में तीन धमकियां


साल 2023

हरियाणा के एक शख्स ने वीडियो वायरल करते हुए मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। वीडियो में युवक ने खुद को हरियाणा का बदमाश और गांव मोहाना, सोनीपत का रहने वाला बताया था। वीडियो में उसने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा।

साल 2022

PM मोदी को जेवियर नाम के एक शख्स ने धमकी दी थी। जेवियर ने केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भेजे खत में जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा था- मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। उस वक्त PM केरल दौरे पर जा रहे थे। बाद में पुलिस ने धमकी देने वाले को अरेस्ट कर लिया था।

साल 2018

महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के शख्स ने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जान से मारने की धमकी दी थी। उसने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए -मोहम्मद का सदस्य बताते हुए देश के पांच प्रमुख शहरों में विस्फोट करने की बात कही थी। शख्स ने प्रतिबंधित संगठन ISIS के झंडे की फोटो भी डाली थी।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG के पास

देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप यानी SPG की होती है। प्रधानमंत्री के चारों ओर पहला सुरक्षा घेरा SPG जवानों का ही होता है। PM की सुरक्षा में लगे इन जवानों को अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की गाइडलाइंस के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाती है। इनके पास MNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमेटिक गन और 17 एम रिवॉल्वर जैसे मॉडर्न हथियार होते हैं।

Blast In Delhi: दिल्ली के प्रशांत विहार में जोरदार धमाका, मौके पर मिला सफेद पाउडर, एक शख्स घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।