Get App

लोहिया के नाम पर चुनाव लड़ने वाले आज के नेता उसका कितना पालन कर रहे !

डॉक्टर लोहिया ने अपने दल के विधायकों से 1954 में ही कह दिया था कि वे अपना सामान्य जीवन स्तर नहीं बढ़ाएं लेकिन क्या आज नेता इसे मान रहे हैं

Surendra Kishoreअपडेटेड Jan 17, 2022 पर 7:48 AM
लोहिया के नाम पर चुनाव लड़ने वाले आज के नेता उसका कितना पालन कर रहे !
1967 में मुलायम सिंह यादव लोहिया जी की पार्टी संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए थे

सुरेंद्र किशोर

डॉक्टर राममनोहर लोहिया ने 1954 में अपने दल के विधायकों से कहा था कि वे अपना सामान्य जीवन स्तर नहीं बढ़ाएं। डॉक्टर लोहिया तब प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। डॉक्टर लोहिया का नाम लेकर इस देश के विभिन्न प्रदेश में राजनीति करने वाले कितने नेतागण लोहिया की उस सलाह को आज मानते हैं ? आज के कुछ समाजवादी नेता यदाकदा चार्टर्ड विमान में यात्रा कर रहे हैं। जबकि सांसद रहते हुए भी खुद लोहिया अपने लिए एक कार तक नहीं खरीद सके थे। 1967 में जब वे सांसद थे तो आम तौर पर ट्रेन और बस से ही लंबी यात्राएं करते थे।

क्या इस बीच यह देश इतना अमीर हो चुका है कि उसके समाजवादी नेता भी चार्टर्ड विमान से यात्रा करें और फाइव स्टार जीवन जिएं? सन 1967 में डॉक्टर लोहिया ने यह भी कहा था कि देश में सामान्य नागरिक संहिता लागू की जानी चाहिए। सन 1967 में मुलायम सिंह यादव लोहिया जी की पार्टी संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए थे। आज मुलायम सिंह यादव की पार्टी सामान्य नागरिक संहिता के सख्त खिलाफ है। 'वोट बैंक' को खुश रखना उस विरोध का एकमात्र कारण है।

फिर तो लोग पूछते हैं कि ऐसे नेता गण खुद को लोहियावादी क्यों कहते हैं? क्या उन्हें ऐसा कहने का कोई नैतिक अधिकार भी है? दरअसल लोहिया का नाम लेना और उनके बताए मार्ग पर चलना, अब ये दोनों दो अलग-अलग बातें चुकी है। सन 1954 में जब डॉक्टर लोहिया ने विधायकों को सलाह दी थी तब आजादी के लड़ाई के मूल्यों को मानने वाले नेता और कार्यकर्ता अधिक थे। वे सादा जीवन और उच्च विचार के पक्षधर होते थे। भरसक वे वैसा आचरण भी करते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें