प्रमोद सावंत दूसरी बार बने गोवा के CM, विश्वजीत राणे समेत इन मंत्रियों ने ली शपथ

गोवा में प्रमोद सावंत ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 12:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रमोद सावंत ने दूसरी बार संभाली गोवा की कमान (फाइल तस्वीर)

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रमोद सावंत ने दोबारा CM पद की शपथ ग्रहण कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम VIP गेस्ट शामिल हुए। स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में 10,000 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। यह दूसरी बार है जब गोवा के सीएम राजभवन परिसर के बाहर शपथ ली। मनोहर पर्रिकर ने साल 2012 में पणजी के कैंपल मैदान में शपथ ली थी। शपथ ग्रहण से पहले प्रमोद सावंत ने सुबह अपने घर में पूजा की और उसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थी।

प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत सरमा, गुजरात के सीएम भूपेश पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और मणिपुर के सीएम भी शामिल हुए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा, अन्य केंद्रीय मंत्री और कम से कम आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।


इन विधायकों ने ली शपथ

प्रमोद सावंत के साथ वालपियो से विधायक और गोवा सीएम पद के दावेदार बताए जा रहे विश्वजीत राणे कैबिनेट मंत्री बनाए गए। पोंडा विधानसभा सीट से जीते रवि नायक ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। वह सात बार विधायक रह चुके हैं। काउविन गोधिनो, नीलेश कबराल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वह कचोरिम सीट से विधायक बने हैं और पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। सिरोधा विधानसभा सीट से विधायक सुभाष शिरोडकर ने मंत्री पद की शपथ ली, वह 2018 में कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थामा था।

पीएम मोदी के पास कितनी है संपत्ति, जानिए पैसों का कहां करते हैं निवेश

रोहन खानुटे को मंत्री बनाया गया है वह पोरवोरिंग विधानसभा सीट से विधायक हैं। दिसंबर 2021 में वह BJP में शामिल हुए। गोविंद गौड़े को मंत्री बनाया गया। वह पिछली सरकार में आदिवासी मंत्री रहे। एतेंसियों मौंसेरेट चार बार के विधायक रहे हैं। उन्होंने पर्रिकर के बेटे उत्पल को पणजी सीट से हराया है। उन्हें सावंत के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।