आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Election 2022) के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान (Bhagwant Maan) के नाम की घोषणा की है। मान संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद हैं। पार्टी का दावा है कि केजरीवाल ने भगवंत के नाम की घोषणा जनता की तरफ से मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर की है।
