Punjab Election 2022: 'चरणजीत चन्नी के सपने में मैं भूत की तरह आता हूं', अरविंद केजरीवाल का पंजाब के मुख्यमंत्री पर तंज

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आजकल चरणजीत चन्नी रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। वो रात को जैसे ही आंख बंद करते हैं उनके सपने में मैं भूत की तरह आता हूं"

अपडेटेड Feb 14, 2022 पर 2:34 PM
अरविंद केजरीवाल का पंजाब के मुख्यमंत्री पर तंज

Punjab Assembly Election 2022: चुनावों के दौरान नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना काफी आम है, लेकिन इस दौरान नेता कई बार ऐसे बयान दे देते हैं, वो चर्चाओं रहते ही हैं। कुछ इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब में कहा कि वे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के ख्वाबों में भूत की तरह आते हैं।

अमृतसर में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "चरणजीत सिंह चन्नी सुबह से शाम तक सिर्फ मुझे गालियां देते हैं, आजकल वो रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। वो रात को जैसे ही आंख बंद करते हैं उनके सपने में मैं भूत की तरह आता हूं, पंजाब को लूटने वाले जितने लोग हैं आजकल मैं उन सबके सपने में आने लगा हूं।"

सभी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए केजरीवाल ने कहा, "सभी पार्टियां मुझे और भगवंत मान को गालियां देती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अमित शाह, प्रियंका गांधी ने कल मुझे गालियां दीं। हमारा कसूर क्या है, पंजाब में स्कूल अच्छा करने की बात कह रहे हैं. ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि आम आदमी की सरकार न बने। सब मिलकर पंजाब को बचाएं।"


चुनावों के दौरान पैसा और दारू बांटने का जिक्र करते हुए कहा, "अब दारू और पैसा बंटना शुरू होगा, लेकिन फिसल मत जाना क्योंकि पंजाब बचाना है. 70 साल में भाजपा अकाली और कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया।"

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने सोमवार को राज्य के युवाओं को एक लाख रोजगार देने की योजना की घोषणा की। सीएम ने चंडीगढ़ में यह घोषणा की।

चन्नी ने चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "सत्ता में आने पर हम राज्य के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। पंजाब के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन आज के समय में यह बहुत महंगी है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।