Punjab Election 2022: 'गलत तरीके से पेश किया गया', CM चन्नी ने अपने 'UP, बिहार भैया' वाले बयान दी पर सफाई

Punjab Election 2022: चन्नी ने कहा कि यह उन्होंने पंजाब में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह जैसे बाहरी लोगों के लिए कहा था

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 7:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CM चन्नी ने अपने 'UP, बिहार भैया' वाले बयान दी पर सफाई

Punjab Election 2022: अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा होने के एक दिन बाद, पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को एक नया स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था और यह पंजाब में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह जैसे बाहरी लोगों के लिए था।

चन्नी ने कहा, "मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। मैं ये दोबारा कह रहा हूं कि दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और केजरीवाल बाहर से आए हैं और बाधा बन रहे हैं। मैं इन लोगों के बारे में बात कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन जो लोग यूपी, बिहार या राजस्थान से पंजाब आते हैं और यहां काम करते हैं, पंजाब उनका भी उतना ही है, जितना हमारा है। पंजाब में आए सभी प्रवासियों ने हमेशा राज्य के विकास के लिए काम किया है।"


उनकी ये सफाई एक दिन बाद आई है, जब चन्नी ने कहा था कि वह "UP, बिहार के भाईयों" को पंजाब में घुसने नहीं देंगे और राज्य पर शासन नहीं करेंगे। प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं, वह पंजाबियों की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भाई यहां आकर राज नहीं कर सकते। हम यूपी के भैयाओं को पंजाब में नहीं आने देंगे।"

UP Election 2022: 'बेटी को इंसाफ दिला दिजिए,' जब रेप पीड़िता की मां को गले लगा कर खुद भी भावुक हुईं प्रियंका गांधी

PM मोदी ने गुरुवार को चन्नी की उस टिप्पणी पर तंज कसते हुए उन्हें याद दिलाया कि गुरु गोविंद सिंह और गुरु रविदास भी पंजाब के बाहर पैदा हुए थे। पंजाब के अबोहर में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा, जो विवादास्पद बयान देने के दौरान चन्नी की जय-जयकार करती नजर आई थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने यहां जो कहा वह पूरे देश ने देखा है। दिल्ली का परिवार उनका मालिक (बॉस) है कि मालिक उनके बगल में खड़ा था, ताली बजा रहा था।"

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस बयान को 'बेहद शर्मनाक' करार दिया। चन्नी के बयान पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जवाब दिया, "हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं।"

केजरीवाल ने कहा कि चन्नी ने पहले उन्हें 'काला' कहकर उनके रंग पर ताना मारा था। जब भगवंत मान ने कहा कि प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश की हैं, तो केजरीवाल ने कहा कि वह भी 'भैया' हैं।

चन्नी को मिला प्रियंका का समर्थन

इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री का समर्थन किया और कहा कि चन्नी के बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लुधियाना में कहा, "मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा था कि पंजाब को पंजाबियों की तरफ से चलाया जाना चाहिए। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। मुझे नहीं लगता कि यूपी से किसी को पंजाब आने और शासन करने में दिलचस्पी है।"

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पंजाब में पार्टी की लहर है। उन्होंने कहा, "वे" चन्नी जी ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है, जो अपने लोगों के लिए काम करे। मैं पंजाब में कांग्रेस की लहर देख सकती हूं।

चन्नी को आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।