Punjab Election Results: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ऐतिहासिक जीत की ओर है। जीत से गदगद पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुरुवार को संगरुर में अपने आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान भगवंत मान ने ऐलान किया कि वह राजभवन में नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह (shaheed Bhagat Singh) के पैतृक गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
