Get App

नेशनल हेराल्ड मामले में फिर ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, पहले 3 घंटे हो चुकी है पूछताछ

BJP ने राहुल गांधी की पेशी के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मार्च निकालने और सत्याग्रह किए जाने को जांच एजेंसी ED पर खुलेआम दबाव डालने की कांग्रेस की रणनीति करार दिया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के समर्थन में किए गए इस आयोजन का उद्देश्य गांधी परिवार की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति बचाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2022 पर 3:50 PM
नेशनल हेराल्ड मामले में फिर ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, पहले 3 घंटे हो चुकी है पूछताछ
नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे संबंधी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राहुल गांधी सोमवार सुबह ED के सामने पेश हुए

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर पूछताछ के लिए प्रर्वतन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंच चुके हैं। नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे संबंधी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राहुल गांधी सोमवार सुबह प्रर्वतन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। इस दौरान राहुल गांधी से करीब तीन घंटे तक एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सवाल-जवाब किए।

राहुल गांधी को जांच एजेंसी ने लंच के लिए ईडी दफ्तर से बाहर निकलने की इजाजत दी थी। लंच के बाद राहुल से एक बार फिर पूछताछ शुरू हो चुकी है। लंच टाइम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

एजेंसी के सामने पेशी के दौरान कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं, सांसद एवं पदाधिकारियों ने दिल्ली में ईडी के मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला और सत्याग्रह का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें