Rajasthan Election 2023: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अन्य नेताओं के बार-बार राजस्थान आने पर फिर से कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन नेताओं ने इसलिए राजस्थान पर धावा बोल है, क्योंकि ये उनकी सरकार नहीं गिरा पाए थे। गहलोत ने बीजेपी नेताओं पर देश में चुनी हुई सरकारों को विधायकों की खरीद-फरोख्त से गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में चुनी हुई सरकारें गिरा दी। उनके दिल में एक जलन है कि राजस्थान में उनकी दाल नहीं गली ...आप लोगों के आशीर्वाद से।"
