प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को राजस्थान में कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की नृशंस हत्या को लेकर अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व वाली कांग्रेस (Congress) सरकार की आलोचना की। कन्हैया लाल की पिछले साल 28 जून को सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। प्रधान मंत्री ने चुनावी राज्य राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक रैली में कहा, “उदयपुर में जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी… लोग कपड़े सिलवाने के बहाने आते हैं और बिना किसी डर या खौफ के दर्जियों का गला काट देते हैं… इस मामले में भी कांग्रेस को वोट बैंक नजर आया। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि उदयपुर दर्जी की हत्या के दौरान कांग्रेस पार्टी ने क्या किया? उन्होंने वोट-बैंक की राजनीति की…”
